Saudi Arabia News: सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए। हमले से एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचने की भी जानकारी है।
कई उड़ानों के रूट बदले गए
वैश्विक फ्लाइट ट्रैकिंग सेवा की जानकारी के अनुसार हमले के बाद रात में कई उड़ानों के रूट बदले गए। एयरपोर्ट दम्माम के पास स्थित है और बहरीन व कतर के करीब है।
ड्रोन हमलों का बढ़ा खतरा
सऊदी गठबंधन के अनुसार देश के पूर्वी क्षेत्र में ड्रोन के चार हमलों को इंटरसेप्ट किया गया। हाल के दिनों में तेल प्रतिष्ठानों और अन्य ठिकानों के आसपास भी ड्रोन गतिविधियों की खबरें सामने आई हैं।
ताजा हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने तत्काल नहीं ली है। अधिकारियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
