Delhi Sewer Projects: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली में करीब 8,941 करोड़ रुपये की सीवर और सीवेज इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम नजफगढ़ क्षेत्र से शुरू किए जाने की जानकारी है।
29 नए DSTP और 1,034 किमी सीवर नेटवर्क
परियोजनाओं में 29 नए विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और सीवेज पंपिंग स्टेशन शामिल हैं। इनका लक्ष्य बाहरी दिल्ली की 358 अनधिकृत कॉलोनियों और 113 गांवों को कवर करना है, जिससे करीब 36.29 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
ओखला में बड़ा STP
परियोजना के तहत ओखला में 124 MGD क्षमता वाला नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। इसके अलावा आठ मौजूदा STP की क्षमता बढ़ाने की योजना है।
सरकार का लक्ष्य परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दिल्ली के सीवेज को बिना उपचार के नालों के जरिए यमुना में जाने से रोकना है।
