लखनऊ में इन दिनों दामाद बाबू भोजपुरी फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। सुगना म्यूजिक एवं आर. के. मूवीज हाउस के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर भोजपुरी सिनेमा जगत में उत्सुकता है। फिल्म में कादिर शेख और सपना चौहान की जोड़ी नजर आएगी, जबकि राज द्विवेदी और विनोद मिश्रा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

महमूद आलम और रंजन कुशवाहा कर रहे हैं निर्माण

फिल्म का निर्माण महमूद आलम और रंजन कुशवाहा कर रहे हैं। इसकी कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी ओम प्रकाश त्रिपाठी उर्फ सोनू संभाल रहे हैं। निर्माण टीम फिल्म को दर्शकों के लिए मनोरंजक और आकर्षक बनाने में जुटी है।

कैमरा, संगीत और तकनीकी टीम

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह और पवनलाल यादव कर रहे हैं। संगीत निर्देशन शिशिर पाण्डेय और राज गुप्ता के जिम्मे है। अमरनाथ गुप्ता क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में नरेश नागर और टुनटुन निषाद जुड़े हैं। नाजिर शेख आर्ट डायरेक्टर हैं। मनोज गुप्ता डांस मास्टर और साहिल अंसारी फिल्म के एडिटर हैं।

दामाद बाबू

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

‘दामाद बाबू’ की स्टारकास्ट में कादिर शेख, सपना चौहान, राज द्विवेदी, प्रकाश जैस, नीलम पांडेय, विनोद मिश्रा, राजा, सोनाली मिश्रा, साहिल सिद्दीकी, विजय महादेव गोस्वामी, रजनीश पाठक, धामा, सोना तिवारी, फारुख अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी, पीयूष श्रीवास्तव, दिनेश लहरी और विष्णु सहित कई कलाकार शामिल हैं।

प्रोडक्शन और प्रचार की जिम्मेदारी

फिल्म के प्रचार-प्रसार का काम पीआरओ अरविंद मौर्य संभाल रहे हैं। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी मुमताज और शनि के पास है। लखनऊ में फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है।

निर्माता महमूद आलम और रंजन कुशवाहा का लक्ष्य भोजपुरी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर फिल्म पेश करना है। निर्देशक ओम प्रकाश त्रिपाठी उर्फ सोनू अपनी टीम के साथ इसे बेहतर रूप देने में जुटे हैं। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज और उसके बाद मिलने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।

दामाद बाबू