Gold Smuggling: राजस्व खुफिया निदेशालय यानी DRI ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कथित सोना तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान एक वाहन से विदेशी करेंसी और बस में सवार तीन लोगों से करीब 3.1 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद होने की जानकारी है।
कार के सीक्रेट चैंबर से मिली विदेशी करेंसी
अधिकारियों ने विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में एक स्कॉर्पियो को रोका। तलाशी के दौरान वाहन के एक गुप्त चैंबर से विदेशी मुद्रा बरामद हुई। पूछताछ में कथित तौर पर सोने की डिलीवरी से जुड़े सुराग मिले।
बस में कमर से बांधकर ले जाया जा रहा था सोना
जांच की दूसरी कड़ी में हैदराबाद जा रही बस को टोल प्लाजा पर रोककर तीन लोगों की तलाशी ली गई। उनके पास एक पाउच में तीन सोने की छड़ें मिलीं, जिनका कुल वजन करीब 3.1 किलोग्राम बताया गया है।
DRI ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एजेंसी कथित नेटवर्क की अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।
