desh darbar logo desh darbar logo white
Facebook-f Instagram X-twitter Whatsapp Telegram-plane Youtube
Notification
  • होम
  • देश
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • काम की बात
  • बिज़नेस
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • अपराध
  • मौसम
Reading: SC-ST एक्ट मामले में मुरादाबाद के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को हाईकोर्ट से राहत
Font ResizerAa
desh darbar logo desh darbar logo white
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • काम की बात
  • बिज़नेस
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • अपराध
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • काम की बात
  • बिज़नेस
  • करियर
  • खेल
  • धर्म
  • अपराध
  • मौसम
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - राज्य - उत्तर प्रदेश - SC-ST एक्ट मामले में मुरादाबाद के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को हाईकोर्ट से राहत

SC-ST एक्ट मामले में मुरादाबाद के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को हाईकोर्ट से राहत

favicon
Last updated: अगस्त 16, 2026 7:55 अपराह्न
By : Desh Darbar
Published on : 3 सप्ताह पहले
SC-ST एक्ट मामले में मुरादाबाद के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को हाईकोर्ट से राहत
साझा करें

मुरादाबाद: SC-ST एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमे में मुरादाबाद के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मुरादाबाद की एससी-एसटी अदालत में चल रही मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

मामला मूंढापांडे थाने में दर्ज उस प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें गागन वाली नहर मैनाठेर निवासी दीपक ने रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के रहटगंज निवासी रिंकू सिंह, मुरादाबाद के धतुर्रा मेघानगला निवासी राजेश सिंह और राजेश के पिता करन सिंह को नामजद किया था।

पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद तीनों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। इसके बाद एससी-एसटी न्यायालय ने आरोपियों को तलब किया। इसी आदेश के खिलाफ रिंकू सिंह ने अधिवक्ता हाजी कमाल अख्तर के जरिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

राजस्थान की कंपनी में साथ करते थे काम

रिंकू सिंह की ओर से हाईकोर्ट में दलील दी गई कि शिकायतकर्ता दीपक, रिंकू और राजेश सिंह राजस्थान के अलवर जिले में लेंस कार्ट कंपनी में साथ काम करते थे। अधिवक्ता के मुताबिक, कंपनी ने काम ठीक नहीं करने पर दीपक को नौकरी से हटा दिया था।

ये भी पढ़े

राम मंदिर CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की भी नियुक्ति
Delhi Bus Gangrape Case: बारिश में मदद के लिए रोकी स्लीपर बस, 47 KM दूर दिल्ली में छोड़ा; ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, खेत में गिरा एयरक्राफ्ट; पायलट और ट्रेनी की मौत, DGCA करेगा जांच
यूपी में माता-पिता की अनदेखी पड़ेगी भारी, अब देखभाल न करने वाली संतान को संपत्ति से बेदखल कर सकेंगे बुजुर्ग

इसके बाद दीपक दोनों साथियों पर दोबारा नौकरी लगवाने के लिए दबाव बना रहा था। आरोप है कि जब उसकी बात नहीं बनी तो उसने मुरादाबाद आकर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि प्राथमिकी में जिस घटना का जिक्र है, वह राजस्थान में हुई बताई गई है। ऐसे में इस मामले की सुनवाई मुरादाबाद की अदालत में हो सकती है या नहीं, इस पर भी सवाल उठता है।

मेडिकल रिपोर्ट और स्वतंत्र गवाह का भी मुद्दा

याचिका में कहा गया कि शिकायतकर्ता के अलावा घटना का कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। मारपीट के आरोपों के समर्थन में मेडिकल परीक्षण से जुड़ा कोई दस्तावेज भी पेश नहीं किया गया है।

इन बिंदुओं को आधार बनाकर रिंकू सिंह की ओर से पुलिस द्वारा दाखिल आरोप पत्र और निचली अदालत के तलबी आदेश को चुनौती दी गई थी।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मुरादाबाद की एससी-एसटी अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश दिया। इससे रिंकू सिंह, राजेश सिंह और करन सिंह को फिलहाल राहत मिली है।

मामले में हाईकोर्ट के आगे के आदेश के अनुसार ही मुकदमे की अगली कार्यवाही तय होगी।

TAGGED:SC-ST एक्टमुरादाबाद
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आज का राशिफल 16 अगस्त 2026 मेष से मीन तक आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें नौकरी, कारोबार, धन और परिवार का हाल
अगली ख़बर SBI Share Price Target SBI Share Price Target: Geojit ने दी Buy रेटिंग, शेयर में 16% तेजी की उम्मीद
Follow On Whatsapp

ये भी पढ़ें

UPI और e₹ यानी डिजिटल रुपये के बीच अंतर

UPI और e₹ में अंतर: RBI ने बताया दोनों में क्या फर्क, जानिए डिजिटल रुपये का पेमेंट कैसे होता है

आज का राशिफल 3 सितंबर 2026

आज का राशिफल 3 सितंबर 2026: किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी परेशानी? जानें मेष से मीन तक का हाल

Uber में 3300 कर्मचारियों की छंटनी और रिमोट वर्क पॉलिसी में बदलाव

Uber Layoffs 3300 Employees: उबर में 3300 नौकरियों पर चली कैंची, ज्यादातर रिमोट कर्मचारियों को ऑफिस लौटने का आदेश

अकोला में FDA की कार्रवाई के बाद Blinkit का फूड लाइसेंस सस्पेंड

Blinkit लाइसेंस सस्पेंड: अकोला में FDA की बड़ी कार्रवाई, स्टोरेज और सफाई में मिली गड़बड़ी

Vibe Trailer: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Vibe Trailer: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, हंसी के बीच खतरनाक मिशन में फंसे दो दोस्त

White Logo Desh Darbar

Poppular Categories

  • धर्म
  • देश
  • काम की बात
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा
  • अपराध
  • मौसम
  • राज्य

Follow us on

Facebook-f Instagram X-twitter Whatsapp Pinterest-p Youtube
  • About us
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • Corrections Policy
  • Fact Check Policy
  • DMCA Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Condition
  • Contact us
desh darbar logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?