INDIA Alliance Meeting: विपक्षी INDIA गठबंधन के नेता गुरुवार को ऑनलाइन बैठक करेंगे। बैठक में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर आगे के विरोध कार्यक्रम और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दे पर रणनीति तय किए जाने की संभावना है।
एक नवंबर की प्रस्तावित रैली पर चर्चा
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित INDIA गठबंधन की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा हो सकती है।
विपक्ष पहले भी कर चुका है प्रदर्शन
विपक्षी दलों ने पिछले दिनों चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की थी।
बैठक में अलग-अलग विपक्षी दलों के बीच समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर साझा रणनीति बनाने पर जोर रहने की उम्मीद है।
