PM Modi Donald Tusk Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क गुरुवार को नई दिल्ली में अहम द्विपक्षीय बैठक करेंगे। टस्क बुधवार को भारत पहुंचे हैं और यह पोलैंड के किसी प्रधानमंत्री की 16 साल बाद भारत यात्रा है।
रक्षा और कारोबार पर रहेगा फोकस
बैठक में भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग, व्यापार, तकनीक और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। पोलैंड अपने रक्षा उद्योग के लिए भारत के साथ साझेदारी और उपकरणों की संभावनाएं तलाश रहा है।
यूरोप के साथ रिश्तों के लिए अहम दौरा
दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के साथ यूरोपीय बाजार में भारतीय कंपनियों की संभावनाओं पर भी बातचीत हो सकती है। बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से समझौतों और आगे की साझेदारी को लेकर जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।
भारत के लिए यह दौरा यूरोप के साथ रणनीतिक और आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
