Wings Over Ganges: वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का विशेष एरियल डिस्प्ले गुरुवार से शुरू हो रहा है। कार्यक्रम 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
एक साथ दिखेंगे छह फाइटर जेट
इस एयर शो की खासियत यह है कि पहली बार छह फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान एरोहेड फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। इनमें सुखोई-30MKI, राफेल, जगुआर, मिराज 2000, तेजस और मिग-29 शामिल हैं।
IAF की 94वीं वर्षगांठ से जुड़ा कार्यक्रम
यह आयोजन भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना वर्ष के अवसर पर किया जा रहा है। शो के दौरान ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े आयुध और वायुसेना की क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
वाराणसी में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
